साथ तुम्हारा कितना प्यारा
साथ तुम्हारा कितना प्यारा
jitu030306's picture

तुम जो साथ हमारे होते
कितने हाथ हमारे होते

दूर पहुँच से होते जो भी
बिल्कुल पास हमारे होते

माफ़ सज़ाएँ होती रहतीं
कितने जुर्म हमारे होते

बँटती समझ बराबर सबको
ऐसे न बँटवारे होते

रार नहीं तकरार नहीं तो
कितने ख़्वाब सुनहरे होते

काजल से होती यारी तो
नैना ये कजरारे होते

कदम मिला कर हमसे चलते
तुम भी अपने प्यारे होते

मिर्च मसाले न होते तो
ऐसे न चटखारे होते

पैदा न मोबाइल होता
दुखी खूब हरकारे होते

सौदे न सरकारी होते
कैसे नोट डकारे होते

♥ जितमोहन झा ♥

No votes yet
 Category: Recreation

aparna
on July 3rd, 2008

agar Jatin all indians me register na hota,
to phir bolo kavita ka sagar yahan kaise hota.:)